क्षेत्रीय समाचार

अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: अंबेडकर जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150+ मरीजों को मिला लाभ — ‘रोग मुक्त भारत’ की दिशा में पहल

बाराबंकी के महादेवा क्षेत्र में लेट सुषमा देवी फाउंडेशन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 28वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में 150 से अधिक मरीजों का निःशुल्क परीक्षण, परामर्श एवं उपचार किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम ने न केवल उपचार किया बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए “रोग मुक्त भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।

उपस्थित प्रमुख चिकित्सक:
Dr. Saurabh Verma (MBBS, MS, DNB, FAMS)
Dr. Divyanshu Patel (MD, PGCKS)
Dr. Vikrant Singh (MDS)
Dr. Vivek Soni (BAMS)
Dr. Shailja Kant Mishra (BAMS)
अध्यक्षता:
Chairperson Maya Patel
कार्यक्रम के दौरान Chairperson Maya Patel ने कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें और “रोग मुक्त भारत” का सपना साकार हो सके।
नर्सिंग एवं स्टाफ:
अफरीन
प्रियंका
दवा वितरण:
आयुष पटेल
जांच एवं ECG:
सर्वेश कुमार
विशेष सहयोग:
अजय भास्कर (समाजसेवी)
के.के. शुक्ला (दैनिक भास्कर)
साध्वी अर्चना गिरी जी महाराज
शिविर में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी रही और सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।
आयोजन समिति ने सभी डॉक्टरों, स्टाफ एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button