धर्म

पोद्दार रेजीडेंसी सोसायटी, वेसु के प्रांगण में ढोल नगाड़े के साथ गणपति जी का भव्य आगमन हुआ

पोद्दार रेजीडेंसी सोसायटी, वेसु के प्रांगण में ढोल नगाड़े के साथ गणपति जी का भव्य आगमन हुआ। सोसायटी के अध्यक्ष महेश मेहता, सचिव अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज छावछरिया ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेशोत्सव में धर्म आराधना के साथ साथ कई सामाजिक विषयों पर प्रतिदिन एक नया संदेश दिया जाएगा। मुख्यतः इन विषयों पर संदेश होगा।
1) नशा मुक्त समाज – विकसित समाज
2) इंडिया छोड़ो – भारत बोलो
3) सादा जीवन, उच्च विचार
4) रक्त दान – महा दान
5) दिल को देखो, चेहरा न देखो
6) शाकाहार अपनाओ, रोग भगाओ
7) बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ
8) योग भगाए रोग
9) स्वदेशी अपनाओ
10) जहाँ से जाने के बाद भी देखेंगी आपकी आँखें

आज के कार्यक्रम के संयोजक राकेश पाटनी, प्रतीक अग्रवाल, शैलेश खेमका एवं प्रकाश केडिया ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 200 लोग शामिल हुए।सामाजिक संदेश की रूप रेखा का कार्य विमल सोनी के नेतृत्व में हो रहा है। गणपति जी की आकर्षक मूर्ति के चयन में देवांग सोनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं मूर्ति के श्रंगार का कार्य रमेश जैन के नेतृत्व में हुआ। डी जे सिस्टम का संचालन मुकेश पराशर सम्भालेंगे, गणपति पंडाल में राजीव खुराना, श्याम अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता व रितेश गागरानी ने अहम भूमिका निभाई। अगले दस दिनों तक होने वाली पूजा गोविंद डोडिया के मार्गदर्शन में रहेगी। भोजन प्रसाद की व्यवस्था अजय गर्ग, अशोक अग्रवाल, के के जैन देख रहे हैं।

सोसायटी के बुजुर्ग, महिला, युवा व बच्चों में गणपति जी के आगमन का उत्साह देखते ही बनता था। ढोल नगाड़ों की ताल पर सभी नाच रहे थे। पोद्दार रेसीडेंसी मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने इस भव्य यात्रा के संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button