धर्म

वनवासी रक्षा द्वारा नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को कवि सम्मेलन कार्यक्रम

नई दिल्ली, अप्रैल 07: वन एवं नगरीय वंचित समाज के उत्थान को समर्पित वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर – 91, नोएडा में 18 अप्रैल, 2026 को सांय 05:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है ।

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन श्रीराम की नीति, आदर्श एवं पराक्रम के अनुरूप नगरीय समाज को वनवासी व वंचित समाज से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम से प्रेरणादायी संदेश समाज को देना है।

यह अयोजन केवल एक साहित्यिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने तथा भारतीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त प्रयास है। डॉ कुमार विश्वास की ओजपूर्ण वाणी, प्रभावशाली प्रस्तुति एवं प्रेरणादायक विचार कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान करेंगे ।

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम, ओडिशा और तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ में वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा वनवासी एवं वंचितों के कल्याणार्थ गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से होगा। उसके उपरांत ॐ गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ साथ प्राणायाम योगाभ्यास होगा। तत्पश्चात् डा० कुमार विश्वास द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुति का मंचन होगा ।

आयोजक :- वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन
कार्यक्रम :- कवि सम्मेलन
कार्यक्रम प्रस्तुति:- डा० कुमार विश्वास जी
समय :- सायं 05:00 बजे से
स्थान :- पंचशील बालक इंटर कॉलेज, सेक्टर – 91, नोएडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button